दहेज नहीं लाने पर जान से मारने का प्रयास

बीकानेर। जिले के देशनोक थाने में एक युवक ने मामला दर्ज करवाया है कि उसकी पुत्री को पुत्री के ससुराल वालों ने दहेज के खातिर केरोसीन तेल छिड़कर जान से मारने का प्रयास किया है। जानकारी के अनुसार देशनोक में रहने वाले एक लड़की की शादी रतडिया में रहने वाले श्रेणीदान के साथ हुआ। शादी के कुछ माह तक तो सब सही था लेकिन कुछ दिनों बाद ससुराल वालों ने विवाहिता को अपने पिता के घर से दहेज लेकर आने के लिए परेशान करने लगे। जब वह दहेज नहीं ला सकी तो उसके साथ मारपीट करते विवाहिता कुछ दिनों तक उनके जुल्म सहन करती रही लेकिन एक दिन ससुराल वालों ने विवाहिता पर केरोसीन तेल छिडकर बोले की अगर दहेज नहीं लाई तो इस तरह आग के हवाले कर जान से मार दिया जायेगा। युवती ने ये बात अपने पिता को बताई तो पिता गायड़दान पुत्र ईश्वरदान चारण वार्ड 15 ने युवति के ससुराल वाले मोहन, भगवानदान, प्रकाशदान, श्रेणीदान युवति का पति के खिलाफ दहेज के प्रताडि़त करना व केरोसीन छिड़कर जान से मारने का प्रयास का मामला दर्ज करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *