बीकानेर। नौकरी लगाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में कोटगेट पुलिस ने एक डॉक्टर और उसके सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि लूणकरणसर तहसील के गांव कालू में कार्यरत डॉ. गौतम गोदारा से उसकी जान-पहचान थी। उसने डॉक्टर से नौैकरी लगाने की बात की तो डॉक्टर ने उसे बीकानेर बुलाया। 20 अक्टूबर 19 को वह बीकानेर पहुंची। बस से म्यूजियम सर्किल पर उतरी। तभी एक युवक उसे बाइक पर लेने आया, जिसे स्वयं को डॉक्टर का भाई बताया। युवक उसे सार्दुल सिंह सर्किल के पास स्थित होटल मेट्रो ले गया। जहां डॉक्टर गोदारा पहले से मौजूद था। उसने पीडि़ता से आईडी लेकर होटल में दो अलग-अलग कमरे बुक किए। बोला कि खाने के बाद नौैकरी की बात करेंगे। पीडि़ता ने होटल में खाना खाया फिर ज्यूस पीया। बाद में वह बेहोश हा़े गई। आरोप है कि मौके का फायदा उठाते हुए डॉ. गोदारा ने उससे दुष्कर्म किया। होश आने पर पीडि़ता ने डॉक्टर से झगड़ा किया तो उसने धमकी दी। अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसका अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर देगा। आरोपी ने धमकाते हुए दुबारा फिर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। शोर मचाने पर पास के कमरे के लोग बाहर आ गए। होटल स्टाफ भी आ गया। सभी ने डॉक्टर को होटल से बाहर निकाल दिया। अनजान जगह होने के कारण वह रात भर होटल में ही रुकी। फिर सुबह घर चली गई। तब से डॉक्टर उसे फोन पर धमकियां दे रहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मरवा देगा।
Related Posts
पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छु रहे, अभी और बढ़ेगें दाम
जयपुर। राजस्थान में हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमत दिसंबर तक 150 रुपए…
जेल अधीक्षकों की तबादला सूची जारी,अनंतेश्वर होंगे बीकानेर के जेल अधीक्षक
बीकानेर। राजस्थान कारगार विभाग ने एक आदेश जारी कर जेल अधीक्षकों के तबादले किये है।…
बीकानेर से अपनी बेटी से मिलने बडौदा जा रही थी रास्ते में बेग पार
बीकानेर। नागौर शहर स्थित सरस डेयरी के पास फलोदी बस स्टेशन पर खड़ी स्लीपर बस…
