बीकानेर। सोमवार सुबह एनएच-11 पर रामदेव बाबा के दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों की कार में अचानक आग गई। अचानक लगी आग ने बहुत ही कम से में भयानक रूप धारण कर लिया। आग की निकल रही लपटों के देखकर कार में सवार दो पुरुष, तीन महिला व तीन-बच्चे पुरी तरह से घबरा गये। लेकिन अपनी सूझबूझता के चलते पुरुष तुरंत कार को रोककर नीचे उतरा व अंदर बैठी दो महिलाओं व बच्चों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ये तो बाबा रामदेव की कृपा हुई है, परंतु आग इतनी भयानक थी कि किसी का बच पाना मुश्किल लग रहा था। लेकिन यहां बाबे की कृपा के कारण आज बड़ा हादसा टल गया। वहीं इस प्रकार की चर्चा भी बच्छासर गांव में हो रही है। बता दें कि जिस कार में आग लगी थी वो परिवार बच्छासर गांव का है। जो कि रूणिचा स्थित बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए कार में सवार होकर जा रहे थे। गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के भैरूजी बंगले के पास चलती कार में आग लग गई। इस घटना की बच्छासर गांव के लोगों के मुंह पर बस एक ही बात बोली जा रही थी कि च्ये तो बाबा रामदेव जी कृपा हो गई, अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
Related Posts
अवैध देशी शराब के 82 पव्वे पकड़े
बीकानेर। जिले के लूणकरनसर तहसील पुलिस ने दो अलग अलग जगहों पर मुखबिर की सूचना…
कर रहा था कीटनाशक दवा का छिड़काव,जहर चढऩे से मौत
बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते एक युवक की जहर चढऩे…
पी.एम. मोदी के फर्जी हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र दिखाकर रचा ली शादी, दहेज की मोटी रकम भी ली, अब ऐसे खुली पोल
राजस्थान के अलवर जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक…
