बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र से कोई अज्ञात व्यक्ति एक लड़की को भगा ले जाना का मामला थाने में दर्ज हुआ। जेएनवीसी थाने से मिली जानकारी के अनुसार गुरुनानक नगर निवासी जाना देवी नायक ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि मेरी पुत्री 5 फरवरी को सायं 7 बजे के करीब घर के बाहर बने टॉयलेट में लघुशंका के लिए गई थी। जो वापस नहीं आई। प्रार्थिनी ने बताया कि उस समय से लगातार ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन हाल-फिलहाल नहीं मिल सकी। प्रार्थिनी ने अज्ञात व्यक्ति पर उसकी बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है।
Related Posts
चोरों ने दूकान की खिड़की तोड़कर की लाखों की चोरी फिर दूकान को लगा दी आग
बीकानेर। जिले के बज्जू कस्बे से 12 किलोमीटर दूर मुख्य नहर आरडी 961 स्थित एक…
साइबर ठगी: केबीसी की आड़ में युवक से ठग लिये लाखों रुपये
अलवर। अलवर जिले में आए दिन अलग-अलग तरीकों से साइबर ठगी के मामले सामने आते…
कचरे में हुआ विस्फोट, चार जने घायल
बीकानेर। जिले में शनिवार को नाल थाना क्षेत्र के गेमनपीर रोड़ पर कचरे में अचानक…
