बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट के आगे बैठकर शराब पी रहे थे जब एक युवक ने शराबियों को शराब पीने से मना किया तो शराब पीने वालों ने युवक के साथ मारपीट की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट के मालिकने शराब पीने से मना करने पर 14-15 जनों ने रेस्टोरेंट में तोडफ़ोड़ करने व गल्ले से नकदी ले जाने का मामला जेएनवीसी पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। इस संबंध में परिवादी प्रवीण कत्थुरिया पुत्र जगदीशचन्द्र (31) ने दो नामजद सहित 15 अन्य जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। वल्लभ गार्डन निवासी प्रवीण ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका रेस्टोरेंट इगो टोन जो कि महिला पुलिस थाने के पास है। 1 फरवरी को कुछ लोग रेस्टोरेंट आये और शराब पीने की कोशिश की तो मना कर दिया। 2 फरवरी को प्रशांत सिंह राठौड, रितेश चौधरी व 15 अन्य जनें हथियार लेकर रेस्टोरेंट आये। जिन्होंने प्रशांत कत्थुरिया और मनीष चायल के साथ मारपीट की व पूरे रेस्टोरेंट मे तोडफ़ोड़ कर डाली। इस तोडफ़ोड़ में काफी नुकसान है। आरोपियों जाते-जाते रेस्टोरेंट के गल्ले से 14-15 हजार रुपए भी निकालकर ले गये।
Related Posts
पंजाब सीएम मान की बिगड़ी तबीयत , अस्पताल में भर्ती
DV NEWS NETWORK पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है जिसके…
महिला के साथ की छेड़छाड
बीकानेर । जेएनवीसी थाने में विवाहिता ने जान से मारने व अभद्रता करने का मामला…
सीनियर रेजीडेंट चिकित्सकों ने दी चेतावनी
बीकानेर। बीकानेर में सीनियर रेजीडेंट चिकित्सकों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने का मामला…
