बीकानेर। रात्रि को घर के आगे खड़ी गाड़ी में आग लगाने का मामला जेएनवीसी पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। इस संबंध में विराटनगर निवासी परिवादी मनीष उर्फ मुनेश पुत्र रमेश चन्द्र एक महिला सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 27 जनवरी की रात्रि को दो बजे उसके घर के आगे खड़ी गाड़ी में तिलकनगर निवासी समीर व छोटी देवी ने आग लगा दी। आग लगने की भनक पर परिवादी घर से बाहर आये तो गाड़ी में आग लगी हुई थी। मौके पर पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। परिवादी को अंदेशा है कि उसकी गाड़ी में समीर व छोटी देवी ने आग लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
वैश्विक महामारी के संकटकालीन समय में कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी अब तक कर चुकी हैं एक लाख से ज्यादा लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था
बीकानेर। कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं व जन सहयोग से संस्था द्वारा लॉक डाउन से…
दीपावली से पहले उपहार, आरपीएससी ने निकाली भर्ती, इस दिन से भरे जाएंगे फार्म
Dv news बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों…
बीकानेर : फिर हुवा कोरोना विस्फोट, अभी आये 28 पोजेटिव केस
देवेंद्र वाणी बीकानेर। शहर में कोरोना का कहर जारी है। लगातार नए मामले सामने आ…
