बीकानेर। गैस टेंकर पलटने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। चालक नशे में था या कोई सामने आया था यह अभी तक रहस्य बना हुआ है। चूंकि घटना स्थल पर किसी अन्य वाहन के सामने आने जैसे कोई साक्ष्य भी नहीं पाए गए हैं। तो प्रशासन द्वारा चालक का मेडिकल करवाकर यह पता लगाने की कोशिश भी नहीं की गई है कि क्या चालक ने शराब पी रखी थी। पुलिस का कहना है कि मेडिकल करवाने की आवश्यकता ही नहीं थी। विदित रहे कि रात दो बजे पलटे इस गैस टेंकर में अगर आग लगती तो कई किलोमीटर तक के क्षेत्र में तबाही हो सकती थी। टेंकर में 18 टन गैस होना बताया जा रहा है। एक अनुमान के अनुसार अगर गैस रिसाव होता है तो उसका असर चारों तरफ के अधिकतम सोलह किलोमीटर क्षेत्र पर पड़ता है। बता दें कि पेट्रोल पंप से महज कुछ कदमों की दूरी पर यह गैस टेंकर पलटा था, जिसके पास में लगभग 150 गायों वाली गौशाला, महज कुछ कदमों की दूरी पर कोठारी हॉस्पीटल व पूरा भरा रिहायशी इलाका भी चारों तरफ फैला हुआ है।
Related Posts
जहर देकर मारने का आरोप
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को जहर देकर मारने का मामला दर्ज हुआ…
बीकानेर की अर्चना शर्मा को रसायन शास्त्र मे विद्या-वाचस्पति की उपाधि प्रदान
बीकानेर । जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग की शोधार्थी अर्चना शर्मा को…
भाटी पहुंचे हार्ट अस्पताल : बीकानेर प्रेस क्लब अध्यक्ष बिस्सा के हालचाल पूछने
बीकानेर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी रविवार सुबह पीबीएम अस्पताल के हार्ट अस्पताल पहुंचे और…
