बीकानेर। न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार पारीक, सचिव, पवन कुमार अग्रवाल, अपर जिला एंव सेशन न्यायाधीश, बीकानेर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, ओम प्रकाश नायक द्वारा केन्द्रीय कारागृह, बीकानेर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों हेतु महिला सशक्तिकरण व महिला अधिकारों से अवगत करवाने हेतु एक जागरूकता शिविर भी आयोजित किया जिसमें महिला बंदियों से शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के अध्यक्ष, जिला एंव सेशन न्याय उनके मुकदमें की स्थिति एवं अधिवक्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की व महिला बंदियों द्वारा अधिवक्ता न कर पाने की स्थिति में नि:शुल्क विधिक सहायता के तहत प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता उपलब्ध करवाने के संबंध में जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त बंदियों को निर्धारित डाईट के अनुसार भोजन एवं पानी की व्यवस्था, बाथरूम, स्वास्थ्य देखभाल, रचनात्मक गतिविधियॉं, शैक्षणिक एंव औद्योगिक गतिविधियां व बुनियादी ढाचे के संबंध में भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान केन्द्रीय कारागृह के अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धू, उप अधीक्षक विजयपाल, अलादीन तथा जिला एवम् सेशन न्यायालय के वरिष्ठ मुसंरिम राजीव गोस्वामी, दीनदयाल ओझा, निजी सहायक, स्टेनों जितेन्द्र सिंह शेखावत व स्टेनों अहमद अली मौजुद रहें।
Related Posts
काजरी फार्म हाउस में नील गायों के गोली मारी
बीकानेर। जिले के केन्द्रीय शुष्क कृषि अनुसंधान केन्द्र (काजरी फार्म हाउस )परिसर में बीती रात…
गैंस सिलेंडर फटा, ढाबे के उड़े गये परखच्चे
नोखा। नागौर रोड के मिस्त्री मार्केट में रात सवा आठ बजे हुए धमाके ने सबको…
खून की उल्टी व नाक से ब्लड निकलने पर 3 बच्चों की मौत, सरपंच का कहना पांच दिनों में 7 बच्चों की मौत, पढ़े ख़बर
सिरोही, राजस्थान के अंतिम गांव तक हेल्थ फैसिलिटी पहुंचाने का दावा जोर-शोर से किया जाता…
