बीकानेर।खाजूवाला पुलिस ने ६६० नग प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। मामले की जांच कर रहे दन्तौर एसएचओ भजनलाल ने बताया कि आरोपी प्रेमकुमार कुम्हार को विक्रमसिंह ने ट्रोमाडोल टेबलेट के साथ पकड़ा। आरोपी पर १४/१९ धारा ३०२ व ४५० भादस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। बता दें कि आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रोमाडोल एक दर्द निवारक दवा है, जो अधिकृत रूप से सिर्फ डॉक्टर ही लिख सकता है, बिना चिकित्सकीय रुक्के के ये दवा बेचना दंडनीय अपराध है। जानकारी के अनुसार यह दवा एक तरह से अफीम ही है।
Related Posts
अक्षय पात्र संस्थान द्वारा बच्चों को मिले स्कूल बैग
बीकानेर। सामाजिक सरोकार योजना के तहत अक्षय पात्र संस्थान द्वारा भामाशाहों के सहयोग से पवनपुरी दक्षिण…
बीकानेर : चिकित्सक पर अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के देशनोक थानान्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के एक चिकित्सक पर अश्लील हरकत करने…
गैस से भरा टैकर पलटा, बड़ा हादसा टला
बीकानेर। गैस टेंकर पलटने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। चालक नशे…
