बीकानेर। मूलभूत सुविधाओं से वंचित विराटनगर मौहल्ला विकास समिति ने आने वालेचुनाव में अपने मत का प्रयोग नहीं करेंगे। रविवार को विराटनगर मौहल्ला समिति की कमेटी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मिटिंग रखी गई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विराटनगर कॉलोनी, डिफेन्स कॉलोनी, ज्ञानदीप कॉलोनी, भवानीनगर, मरुधर विस्तार, मयुर विहार, वैष्णुधाम, बिहारी कॉलोनी, मातेश्वरी कॉलोनी एवं हेतनगर इन कॉलोनियो में पिछले तीन वर्षों से प्रयास करने के बाद भी आज तक इन कॉलोनियों में कोई भी मूलभूत सुविधाओं का प्रशासन एवं क्षेत्रिय विधायक ने कोई भी कार्य नहीं करवाया है। मौहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष कर्नल अशोक कुमार सिंह चौहान ने बताया कि इस से परेशान मौहल्लेवासियों ने मिटिंग रखकर सभी कॉलोनियों के गणमान्य लोगों द्वारा एक मत से ये निर्णय लिया गया कि इस बार विधानसभा चुनावों में मतदान का बहिष्कार किया जायेगा।
Related Posts
भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट को लेकर आई ये खबर, दिल्ली में आज होने जा रहा महामंथन
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। प्रदेश में चुनाव तिथि की घोषणा और चुनाव आचार संहिता लगने…
हफ्ते में एक दिन साइकिल से ऑफिस जाएंगे परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास
लोगों में स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने की कोशिश। जयपुर। प्रदेश के यातायात…
खाचरियावास आज आएंगे बीकानेर
बीकानेर। परिवहन एवं सैनिक कल्याण विभाग मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास मंगलवार सायं 6 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।…
