बीकानेर। सर्वोदय बस्ती रोड़ पर रविवार की शाम ऑटो पलट जाने से घायल हुई महिला की शुक्रवार सुबह पीबीएम होस्पीटल में दौराने इलाज मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुक्ता प्रसाद कॉलोनी निवासी श्रीमति बबली शर्मा पत्नि शिवरतन शर्मा(55) रविवार को अपनी बेटी और दामाद के साथ ऑटों में मंदिर जा रही थी, सर्वोदय बस्ती रोड़ पर ऑटो का टायर फट जाने के कारण ऑटों मौके पर पलट गया और तीनों जने घायल हो गये। हादसे में गंभीर रूप से घायल बबली शर्मा को पहले कोठारी होस्पीटल ले जाया गया जहां से उसे पीबी एम के ट्रोमा सेंटर रैफर कर दिया। जहां शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद पीबीएम पहुंची नया शहर पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
Related Posts
सीएए का विरोध, कोटगेट पर हंगामा
बीकानेर। बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से बुधवार को भारत बंद के आह्वान पर बीकानेर…
पूर्व मंत्री भाटी ने की लॉकडाउन की मांग
बीकानेर। पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने जिला प्रशासन से बढ़ते मरीजों की संख्या…
बीकानेर : सेवा पखवाड़ा के दुसरे दिन सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, पढ़े खबर
बीकानेर, आज सांसद सेवा केन्द्र, बीकानेर में हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी…
