देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। सोमवार को मौसम के बदले मिजाज के बाद जिले भर में बादल बरसने से मौसम खुशनुमा हो गया। आसमान में बादलों की आवाजाही के बाद शाम को बादल बरसने से मौसम में ठंडक घुल गई। सुबह से दोपहर तक धूप रही। वहीं तीन बजे बाद आसमान में घने बादल छाने लगे। बादलों के छाने के साथ ही दिन में अंधेरा भी छा गया। उसके बाद बरसात का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही इसके अलर्ट जारी कर दिए थे। शहर में रविवार को मध्य रात्रि के बाद बारिश हुई थी। इससे एक बारगी सडक़े तरबतर हो गई। वही सोमवार को बीकानेर शहर और आस-पास क्षेत्र में बारिश हुई शहर में तेज हवा के साथ रूक-रूक कर बौछारें होती रही। बदले मौसम का असर जिले के कई गांवों में भी देखने को मिला।
Related Posts
राज एपिकॉन 2025: 20–21 दिसंबर को बीकानेर में जुटेंगे देश-विदेश के ख्याति प्राप्त फिजिशियन
बीकानेर. एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया (API) राजस्थान चैप्टर की 37वीं वार्षिक राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस…
कलेक्टर द्वारा हस्तलिखित खुले पत्र से शहर में है चर्चा
कोरोना से सतर्क रहने, एडवायजरी पालना की अपीलबीकानेर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने जनप्रतिनिधियों अधिकारियों,…
ये क्या हुआ ! अंडे सेने वाला ये बच्चे लेने आया वो, उल्ट-पुल्ट हो गए समीकरण !!
ये क्या हुआ ! आज-कल अजीब कुछ होता लगता ही नहीं। अब देख लीजिए न……
