देवेन्द्र वाणी न्यूज़, जयपुर/बीकानेर। छोटी उम्र के कलाकार आगे चलकर बडे कलाकार बनते है और अपनी गायकी की रोचकता से समाज मे उमंग का अहसास भर देते है, ऐसा ही एक बालक चैतन्य है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बीकानेर के बाल कलाकार चैतन्य सहल के करणी माता के भजन वीडियो एल्बम के लोकार्पण समारोह के अवसर पर ये उदगार कहे। राजपाल ने आज राजभवन में चैतन्य सहल के भजन वीडियो एल्बम का लोकार्पण यू टयूब चैनल के बटन को दबाकर किया। उन्होंने कहा कि चैतन्य के भजनो मे बहुत अधिक संभावनाएं है और इसकी गायकी से इस क्षेत्र मे बहुत आगे का मुकाम तय होगा। इस अवसर पर चैतन्य की माता जी व्याख्याता हिमानी शर्मा गुरु गौरी शंकर सोनी सहित राज्यपाल के सचिव अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे ।
Related Posts
रिको बदले तबादला नीति औद्योगिक क्षेत्रों में चरमरा रही बिजली सफाई व्यवस्था
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर।बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने रिको…
रोटरी मरूधरा द्वारा विद्याथियों को स्वेटर, दरियां भेंट
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर मरूधरा द्वारा हर्षो के चैक मे संचालित राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय…
बीकानेर रेलवे प्लेटफॉर्म पर 31 अगस्त तक देखने को मिलेगा ये नजारा
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। विभाजन के दिनों की त्रासद घटनाओं से लोगों को अवगत कराने…
