देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। शहर में चोर पुलिस से बेखौफ चोरी की वारदातें को लगातार अंजाम दे रहे हैं। शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र के चाय पट्टी के 2 मामले सामने आए है। जहां से एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़कर चोर एक लाख रुपए से ज्यादा की नकदी, तेल-घी, ड्राईफ्रुट सहित सामान पर हाथ साफ कर दिया। दोनों मामले कोतवाली थाने में दर्ज किए गए है। एक मामला चांड़ासर निवासी परिवादी अशोक उपाध्याय ने दर्ज कराया है। परिवादी ने रिपोर्ट लिखवाई है कि 13 अक्टूबर की रात को चाय पट्टी स्थित उसकी दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर गल्ले में रखे 60 हजार रुपए चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैडकानि. सम्पतसिंह को सौंपी है। वही एक अन्य मामला गोपेश्वर बस्ती, माली समाज भवन के पीछे रहने वाले परिवादी चंदन अग्रवाल ने दर्ज कराया है। परिवादी ने रिपोर्ट लिखवाई है कि 13 अक्टूबर की रात को बड़ा बाजार क्षेत्र स्थित उसकी दुकान से अज्ञात चोर ताला तोड़कर गल्ले में रखे 50 हजार रुपए, घी के तीन टीन, तेल के टीन, चांदी की मूर्ति, ड्राई फ्रुट सहित सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच भी सम्पसिंह को सौंपी है।
Related Posts
बैक मैनेजर व कैशियर ने मिलकर खातें से लाखों रुपये का किया गबन
बीकानेर। राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक खाजूवाला में बैंक के कैशियर द्वारा गबन करने का मामला…
अवैध डोडा-पोस्त बरामद, दो गिरफ्तार
छतरगढ़ पुलिस की कार्रवाई बीकानेर। छतरगढ़ थाना पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए दो…
स्वास्थ्य विभाग की लगातार कार्यवाही से व्यापारियों में डर
बीकानेर। त्योहारी सीजन को देखते हुए मिलावट की शिकायतों पर स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्यवाही कर…
