भाजपा प्रबुद्धजन सम्मेलन कल, प्रदेश उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया होंगे मुख्य अतिथि।

देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में आज जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में मंडल प्रभारी व मंडल अध्यक्षों की बैठक का आयोजन हुआ जिसमे पार्टी द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई बीकानेर शहर जिला प्रभारी दशरथ सिंह जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 9 साल बेमिसाल के दौरान प्रदेश नेतृत्व द्वारा मिले कार्यक्रम 30 मई से 23 जून तक बीकानेर शहर में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा कर सराहना की भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया बीकानेर शहर में प्रबुद्धजन सम्मेलन 25 जून को सुबह 11बजे रविंद्र रंगमंच सभागार में रखा गया है जिसमे मुख्य अथिति प्रदेश उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया मुख्य अथिति उपस्थित रहेंगे जिसमे जिले से मंडल तक प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है, विजय आचार्य ने कहा 27 जून को भोपाल में नरेंद्र मोदी जी विस्तारको को संबोधित करेंगे जिसमे सभी प्रदेशों से चुनिंदा विस्तारको को बुलाया गया है इस कार्यक्रम को जिले से मंडल व बूथ स्तर पर वो कार्यक्रम सुना या देखा जायेगा जिसकी व्यवस्था को लेकर आज की बैठक में मंडल अध्यक्षों से चर्चा की गई आज की बैठक में मंडल प्रभारी सत्यप्रकाश आचार्य, मीना आसोपा, नारायण चोपड़ा, प्रोमिला गौतम, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, कमल आचार्य, जेठमल नाहटा, चंद्र गहलोत, अजय खत्री, मुकेश ओझा, अभय पारीक, विनोद करोल, दिनेश महात्मा, मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *