देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। महानंद उद्यान में श्रमदान अभियान शनिवार को शुरू हुआ। पहले दिन महानंद ट्रस्ट के ट्रस्टियों और महानंद पर्यावरण विकास समिति के पदाधिकारियों ने उद्यान परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान ट्रस्टी रामकुमार आचार्य, कैलाश आचार्य, सुखदेव आचार्य, शिव कुमार आचार्य, श्रीनारायण आचार्य, सुरेश कुमार आचार्य, पर्यावरण विकास समिति के गणेश आचार्य, नमामि शंकर आचार्य, मानवेंद्र आचार्य और अन्य पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। सभी स्वयंसेवकों द्वारा उद्यान परिसर में झाड़-झंखाड़ हटाए गए और पौधारोपण भी किया गया। ट्रस्टी सुरेश कुमार आचार्य ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि रविवार को सायं 6 से 7 बजे तक श्रमदान अभियान चलाया जाएगा।