देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। बस कंडक्टर द्वारा महिला यात्री के बैग से गहने चोरी करने का मामला सदर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। इस संबंध में महिला के पति गजसुखदेसर बिश्नोईयों का बास निवासी रामचन्द्र बिश्नोई ने बस कंडक्टर व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी पत्नी दीपिका 12 फरवरी को गंगानगर चौराहा से बस नंबर आरजे 18 पीए 9039 में चढ़ी थी। सफर के दौरान बस कंडक्टर भंवरलाल द्वारा उसकी पत्नी को बार-बार बैग को दूर ले जाना व अन्य जगह पर रखने का दबाव डालते हुए बैग से सोने का बाजू, कानों के झूमर, एक सोने की अंगुठी चोरी कर लिये। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर भंवरलाल व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
बीकानेर : देर रात सड़क हादसे में एक की मौत व एक घायल
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत…
बदमाशों ने कांग्रेस नेता पर किया दिनदहाड़े जानलेवा हमला,आरोपियों का नहीं लगा सुराग
बीकानेर। गुरुवार को बदमाशों ने खुलेआम कांग्रेस के नेता पर जानलेवा हमला किया। इन बदमाशों…
रेस्टोरेंट में आग, छत पर रखे थे 15 सिलेंडर
देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग…
