देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। शहर के रानी बाजार स्थित एक शोरुम में चोरी की वारदात होना सामने आया है। इस संबंध में कोटगेट पुलिस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार चोरी की यह वारदात रानी बाजार स्थित रेड टेप शोरुम में हुई है। जहां शोरुम मैनेजर रश्मि ओझा ने रिपोर्ट देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादिया ने रिपोर्ट में बताया कि वह रानी बाजार स्थित रेड टेप शोरुम के मैनेजर के रूप में कार्य कर रही है। 15 फरवरी की रात को शोरुम समय पर बंद कर घर चली गई थी। सुबह वापस आई तो शोरुम के प्रथम फ्लोर फ्रंट साइड का शीशा टूटा हुआ पाया। इसके साथ रिसेप्शन काउंटर, कैश काउंटर पर तोडफ़ोड़ की हुई थी। कैश गायब था तथा कुछ जुते और कपड़े गायब थे। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
चोरों के हौसले बुलंद: जैन मंदिर मैं घुसकर चोरी करने का किया प्रयास
बीकानेर। शहर में चोरों का आंतक लगातार जारी है आये दिन चोर घरों में चोरी…
सडक़ हादसे में दो जने हुए घायल
बीकानेर। कोलायत के पास सांखला फांटा करण होटल के सामने दो मोटरसाइकिल आपस मे भीड़…
गाड़ी में पेट्रोल भरवाकर पैसे नहीं देकर भागे, पुलिस ने पीछा कर दबोचा
बीकानेर। जिले के देर रात्रि को एक बिना नबरों की स्विफ्ट गाडी लेकर कांकड़ा के…
