देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक युवक के गोली मारी गई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पटेलनगर में नापासर निवासी 19 वर्षीय प्रभूदयाल के गर्दन पर गोली मारी गई है। जिससे वह लहूलुहान हालत में गिर पड़ा। जिसे राहगीरों ने पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सदर शालिनी बजाज,थानाधिकारी महावीर प्रसाद पीबीएम अस्पताल पहुंचे। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली किसने चलाई ओर गोली चलाने का कारण क्या है। पुलिस ने जिले में नाकाबंदी करवा दी है और गोली चलाने वालों का पता लगाने में जुट गई है।
Related Posts
युवकों ने घर में रखी संदूक से सोने-चांदी के आभूषण व नगदी लेकर फरार
बीकानेर। घर के अंदर घुस कर रखी संदुक में से सोने-चांदी के आभूषण व नगदी…
पुलिस की बडी कार्यवाही,हथकड़ शराब जप्त
बीकानेर। आईजी जोस मोहन के निर्देश पर जिला पुलिस विशेष टीम व श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने…
बीकानेर बना जुआघर, अनेक ठिकानों पर पुलिस ने की कार्यवाही
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक जुआरियों के खिलाफ मुहिम के तहत जिले में जुआरियों को पकडऩे के…
