देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के नत्थूसर गेट बाहर स्थित शक्तिपीठ आशापुरा माता मंदिर में पाटोत्सव का आयोजन 24 जनवरी को होगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां चल रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आशापूर्ण मंदिर आयोजन कमेटी से जुड़े विष्णु बिस्सा ने बताया कि अलसुबह मां आशापुरा का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद घटस्थापना,नवग्रह पूजन, षोड़स मातृका पूजन एवं प्रधान पीठ की स्थापना व पूजन से कार्यक्रम होंगे। वहीं पंडित नृसिंह व्यास व राजकुमार व्यास द्वारा सोने के वर्क का श्रृंगार किया जाएगा। स्थानीय पंडितों द्वारा नवपाठ एवं दुर्गा हवन विधिवत रूप से किया जाएगा। शाम को महाआरती कर भोग लगाया जाएगा।
Related Posts
इन जिलो में भारी बारिश की चेतावनी
जयपुर। राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में मानसून छाया हुआ हैं। शुक्रवार रात से शुरू हुआ…
एग्जिट पोल : सिर्फ अनुमान, एक नहीं 6 बार फेल हुए हैं एग्जिट पोल
वर्ष, 2004,2014, 2015, 2017 व 2023 में हुआ था उलट फेर कभी-कभी दोनों में निकल…
बार एसोसिएशन चुनाव घोषित, नामांकन इस दिन से होंगे शुरु
बीकानेर। बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष पद के लिये चुनाव 28 फरवरी को होगा। जिसमें करीब…
