देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में एक जने की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि जांगलू निवासी 36 वर्षीय प्रेमलाल जांगलू को देर रात किसी अज्ञात वाहन ने नोखा रोड पर टक्कर मार दी। जिसे किसी राहगीर ने अपने वाहन में पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को इसकी इतला दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Related Posts
अधेड़ ने फांसी का फंदा लगाकर की ईहलीला समाप्त
बीकानेर। जिले के गंगाशहर थाना इलाके में एक अधेड़ ने फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला…
जयनारायण बिस्सा की कलम से …. बीकानेर: पूरे दिन शहर में तनाव, बंद के दौरान पत्थरबाजी, पुलिस ने किया बल प्रयोग, देखे वीडियो
वार्ता के बाद मिले आश्वासन पर मामला हुआ शांत बीकानेर/जयनारायण बिस्सा। शहर के कोटगेट थाना…
बीकानेर : देर रात सड़क हादसे में एक की मौत व एक घायल
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत…
