देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। पे ग्रेड 3600,शासन सचिवालय के समान भत्ते सहित 11 सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर राजस्थान राज्य मंत्रलायिक कर्मचारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज जिला कलक्टर व अधीनस्थ कार्यालय के कार्मिकों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर कर्मचारी मैदान में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्मिकों का कहना है कि बार बार सरकार को अपनी मांगों के लिये आग्रह करने के बाद भी सरकार की ओर से किसी प्रकार का संवाद स्थापित नहीं किया जा रहा है। इससे राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ में भारी रोष व्याप्त है। जिलाध्यक्ष अशोक सिंह की अगुवाई में किये गये प्रदर्शन में आन्दोलनकारियों ने बताया कि कार्मिक गांधीवादी तरीके से चरणबद्व आन्दोलन कर रहे है। दो दिन पहले काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करवाया गया। वहीं आज लंच समय पश्चात 2 घण्टे का कार्य बहिष्कार पेन डाउन रखा गया। जो शुक्रवार को भी जारी रहेगा। अगर इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं देती है तो 31 जनवरी को राजस्थान राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों द्वारा जयपुर शहीद स्मारक पर कर्मचारी प्रदर्शन एवं रैली निकालेंगे।
Related Posts
मौसम : फिर बदला मौसम का मिजाज, तीखी धूप के बीच सुबह-शाम ठंड
जयपुर। प्रदेश में लगातार मौसम का बदलता हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है। दोपहर…
पारीक बने रोटरी रॉयल्स के अध्यक्ष, रोटरी के सेवा सफर को मिलेगी गति
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स में आगामी सत्र 2023-24/ हेतु सेवा और मैत्री भाव को…
डॉक्टर घर पर लेते है मनमानी फीस, आदेश जारी
बीकानेर। उपचार के नाम पर मरीजों से मनमानी राशि वसूलने की लगातार शिकायतों के बाद सरकार…
