देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। ए एस जी नेत्र चिकित्सालय समूह द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत देश भर में स्तिथ अपने सभी हॉस्पिटलों के माध्यम से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 , जनजागरूकता अभियान के रूप में मनाया जाएगा। इसी कड़ी में बीकानेर में भी अनेक आयोजन एक सप्ताह तक होंगे। जिसकी शुरूआत 11 जनवरी को जागरूकता रैली से होगी। जो शहर के अनेक मार्गों से होती हुई रानीबाजार स्थित अस्पताल के आगे सम्पन्न होगी। इसके अलावा पूरे सप्ताह विभिन्न नेत्र चिकित्सा एवं परामर्श कैंप,सेमीनार,नुक्कड नाटकों, यातायात नियमों का पालन करने वालो लोगों को प्रोत्साहन स्वरुप सम्मानित करने, यातायात नियमों की निर्देशिका आदि के वितरण के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। ए एस जी नेत्र चिकित्सालय समूह द्वारा एनएचएआई, ट्रैफिक पुलिस, पुलिस कर्मचारी और उनके आश्रितों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान निशुल्क नेत्र जांच उपलब्ध कराई जाएगी। ए एस जी नेत्र चिकित्सालय समूह के प्रबंधक डॉ अरुण सिंघवी और डॉ शिल्पी गैंग के निर्देशों एवं ए एस जी नेत्र चिकित्सालय समूह के समाज के प्रति अपने दायित्वों की पूर्ती के संकल्प हेतु इस वर्ष राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 के अवसर पर देश भर के 19 राज्यों में 48 से अधिक शाखाओं पर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आम जन को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
Related Posts
शहर के नामी ज्वैलर ने बिना बिल के जेवरात मंगवाये, सेल टैक्स ने किये जब्त
नई दिल्ली। स्टोन से बनी ज्वैलरी जब्त की है। यह ज्वैलरी मुंबई से इंडिगो की…
100 रुपये के नोटों में किया जाएगा बड़ा बदलाव, जानें क्या होगी इसकी खासियत
दिल्ली। 100 रुपये के नोटों में बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। जिसके…
साहित्योत्सव में युवा कवि आशीष पुरोहित ने सुनाई राजस्थानी कविताएं
देवेन्द्र वाणी न्यूज़ @ बीकानेर। केंद्रीय साहित्य अकादमी परिसर में आयोजित साहित्योत्सव में आज बीकानेर…
