• Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Search
Devendravani
  • Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Home अन्य साहित्योत्सव में युवा कवि आशीष पुरोहित ने सुनाई राजस्थानी कविताएं
  • अन्य
  • बीकानेर

साहित्योत्सव में युवा कवि आशीष पुरोहित ने सुनाई राजस्थानी कविताएं

By
devendravaniadmin
-
March 13, 2023
Share on Facebook
Tweet on Twitter

देवेन्द्र वाणी न्यूज़ @ बीकानेर। केंद्रीय साहित्य अकादमी परिसर में आयोजित साहित्योत्सव में आज बीकानेर के युवा कवि आशीष पुरोहित ने अपनी राजस्थानी व हिंदी कविताओं का वाचन किया। अकादमी परिसर के व्यास सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में हिंदी, राजस्थानी, मैथिली, मराठी, संताली, सिंधी, कोंकणी, गुजराती, ओडि़आ, मणिपुरी, तमिल, नेपाली भाषाओं के कवियों ने अपनी-अपनी भाषाओं में कविता पाठ किया। इस सत्र की अध्यक्षता बंगाली के प्रख्यात कवि सुबोध सरकार ने की। सुबोध सरकार ने अपने अध्यक्षीय व्यक्तव्य में कहा के लेखन प्रक्रिया में युवावस्था एक महत्वपूर्ण मोड़ होता हैं जहां आप खुलकर अपने को अभिव्यक्त कर पातें हैं। युवाओं को अपनी अभिव्यक्ति और सम्प्रेषणीयता का ध्यान जरूर रखना चाहिए लेकिन इसके दबाव में आकर कृत्रिम होने से बचें। आशीष ने इस सत्र में अपनी ‘बैरण हवा’, ‘पण बापू’, ‘जीवणो चावूं बो पल’, ‘आखर’, ‘कविता खातर’ और ‘माँ’ कविताओं का वाचन कर उपस्थित श्रोताओं की दाद हासिल की। कार्यक्रम में पंजाबी के वरिष्ठ कवि सुरजीत पातर, एनएसडी के पूर्व चैयरमेन डॉ. अर्जुनदेव चारण, युवा कवयित्री विनीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

SHARE
Facebook
Twitter
  • tweet
Previous articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नगाड़ा बजा किया 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन, सम्बोधन में ये कहा…..
Next articleअवधूत संत की 57वीं पुण्यतिथि महोत्सव 17 से, तैयारियां जोरों पर
devendravaniadmin

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

सियाणा भैरू के लिए पैदलयात्री आज होंगे रवाना, कोलकता से भैरू भक्त बर्मन पहुंचे बीकानेर

विधि विधान से शुरू हुआ पंचकुंडीय महायज्ञ

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के साथ मनाया आजादी का पर्व

Latest News

सियाणा भैरू के लिए पैदलयात्री आज होंगे रवाना, कोलकता से भैरू...

devendravaniadmin - September 19, 2023
0
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर शहर से 54 किलोमीटर दूरी पर स्थित सियाणा भैरव जी के लिए पैदल यात्रा आज बीकानेर से प्रारंभ होगी।...

विधि विधान से शुरू हुआ पंचकुंडीय महायज्ञ

September 18, 2023

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के साथ मनाया आजादी का पर्व

September 17, 2023

बीकानेर पश्चिम में भाजपा में कर्मचारी नेता की बहार तो जमीनी...

September 5, 2023

वसुंधरा राजे के साथ दिखे कांग्रेस के ये नेता, चर्चाओं का...

September 5, 2023
© Copyright @ devendravani.com | All Rights Reserved WEBSITY
Join Whatsapp