देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर।भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश सभा और बीकानेर से अमृतसर तक बने नेशनल हाइवे का निरीक्षण करने के लिए दस जनवरी को बीकानेर आ रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित हो गया है। हालांकि भाजपा की जन आक्रोश सभा दस जनवरी को ही होगी और इसमें नए वक्ता के नाम की घोषणा शनिवार को हो सकती है।शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि केद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अब दस जनवरी को बीकानेर नहीं आ रहे हैं। गडकरी यहां नेशनल हाइवे ऑथेरिटी ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में बीकानेर आ रहे थे। वो अमृतसर तक बने नेशनल हाइवे का निरीक्षण करने के साथ ही जन आक्रोश सभा में हिस्सा लेने वाले थे। अचानक उनका कार्यक्रम बदल गया। ऐसे में जन आक्रोश सभा दस जनवरी को ही होगी। पहले ये सभा आठ जनवरी को होने वाली थी, लेकिन गडकरी के प्रस्तावित कार्यक्रम के कारण इसे बदला गया। अब दस जनवरी से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रदेश नेतृत्व नेताओं की नई सूची उपलब्ध कराएगा, जिसके बाद नाम की घोषणा की जाएगी। वैसे केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल इस कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे, ये तय है। जन आक्रोश सभा के लिए जूनागढ़ के आगे का स्थान तय किया गया है।
Related Posts
कृषि विज्ञान केंद्रों की राज्य स्तरीय योजना- 2022 वर्चुअल कार्यशाला
बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में सातों कृषि विज्ञान केंद्र व दो एनजीओ केवीके…
बीकानेर : 1239 सेम्पलों की रिपोर्ट्स में आये आज 27 पोजेटिव
बीकानेर। बीकानेर में कोरोना का खतरा अब कम होता जा रहा है। जिसके चलते 27…
बीकानेर : रोड पर घायलावस्था में मिला युवक, इलाज के दौरान हुई मौत, देखे खबर
बीकानेर.लूणकरनसर. कस्बे के कालू रोड पर शनिवार सुबह एक युवक घायलावस्था में मिला, जिसकी पीबीएम अस्पताल…
