देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उस वक्त घर में कोई नहीं था। जब बच्चों के रोने की आवाज आई तो पड़ौसी दौड़कर आएं और उन्होंने पुलिस को इसकी इतला दी। थाने के हैड कास्टेबल रामलाल ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार मृतका छंलाणी पैलेस के पीछे रहने वाली 26 वर्षीय संजू थी। जिसका पति निर्माण कार्य की मजदूरी करता है और जामसर के पास काम करने गया हुआ था। आत्महत्या से पहले संजू की अपने पति और अपनी सहेली से भी बात हुई थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीहर वालों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी। मृतका संजू के दो बच्चे है।
Related Posts
फरार लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बीकानेर में चढ़ा पुलिस के हत्थे
देवेन्द्रवाणी न्यूज़,बीकानेर।हरियाणा के गुरुग्राम में दो जनों की हत्या करके फरार हुए एक युवक को…
डोडा पोस्त,ट्रोमाडोल टेबलेट्स की जब्त
बीकानेर। संभाग के राजियासर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तश्करी करते एक जने को धर…
मारपीट कर युवक के तोड़ डाले हाथ पैर
बीकानेर। दुकान पर काम कर रहे युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया…
