देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो कानिस्टेबल घायल हो गये। जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार नयाशहर थाने में कार्यरत जुबेर खांन अपने साथी कानिस्टेबल सुशील के साथ ड्यूटी पूरी कर घर जा रहे थे कि अचानक गंगाशहर की ओर से तेज गति से आ रही कार ने जैन स्कूल के आगे टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार जुबेर खांन और सुशील गंभीर घायल हो गये। जिन्हें राहगीरों की मदद से पीबीएम में भर्ती करवा गया। घटना की जानकारी मिलते ही गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत सिंह अस्पताल पहुंचे। सिंह ने बताया कि कार सवार मौके से फरार हो गया है। कार को जब्त कर गंगाशहर थाने में रखी गई है। फिलहाल दोनों पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Related Posts
युवती की अश्लील फोटो खींचकर कर सोशल मीडिया पर की वायरल, मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के पांचू थाना इलाके में एक महिला की अश्लील फोटो खींचकर उसको सोशल…
युवक ने लगाई फांसी,शव रखवाया मोर्चरी में
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना इलाके में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर…
स्विफ्ट कार थाने के सामने ट्रक से भिड़ी
बीकानेर। कस्बे में आज शाम श्रीडूंगरगढ थाने के सामने ट्रक से स्विफ्ट कार की भिड़ंत…
