बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब के तत्वाधान में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के तहत दौड़ व शतरंज के मुकाबले खेले गये। अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने बताया कि सादुल स्पोर्टर्स स्कूल में हुई 100 मीटर की दौड़ में पिछली बार के विजेता अनिल रावत ने अपने खिताब को बरकरार रखते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जयनारायण दूसरे तथा गिरीश श्रीमाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उधर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में खेली गई शतरंज प्रतियोगिता में मुकेश पुरोहित चार अंकों के साथ विजेता घोषित किये गये। गुलाम रसूल ने तीन अंकों के साथ दूसरा,महेन्द्र मेहरा तीसरे तथा बलदेव रंगा चौथे स्थान पर रहे। मधुप वशिष्ट ने पांचवा,अजीज भुट्टों ने छठां,रोशन बाफना ने सातवां स्थान प्राप्त किया। शतररंत प्रतियोगिता में चीफ आर्बिटर रामकुमार व सहायक के रूप में भानू प्रताप मौजूद रहे। प्रतियोगिता में सुशील चौधरी की भूमिका अहम रही।शतरंज प्रतियोगिता का आगाज पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद व महावीर रांका ने मोहरे खेलकर किया।
Related Posts
पत्रकार खेल सप्ताह : दौड़ में रावत अव्वल,टीटी में पुरोहित
बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब के तत्वाधान में पत्रकार खेलकूद सप्ताह बुधवार को सौ मीटर दौड़…
द्रोणाचार्य के हरीश का राष्ट्रीय तीरंदाजी में स्वर्ण पदक
बीकानेर। द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्था के खिलाड़ी हरीश प्रजापत का राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में व्यक्तिगत स्वर्ण…
ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ…
