देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। गुजरात विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा की जीत पर लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका कार्यालय में जीत का जश्न मनाया गया। मिठाई खिलाकर व ढोल-ताशों पर नाचते हुए जोशीले अंदाज में सभी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में गुजरात की जनता ने एक बार फिर से भाजपा को विजेता बनाया है। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि कांग्रेस के साथ ही अन्य पार्टियों का भी सफाया करते हुए भाजपा पर गुजरात की जनता ने विश्वास जताया है। पवन महनोत ने बताया कि जीत के जश्न कार्यक्रम में भगवानसिंह मेड़तिया, रमेश सैनी, राजेन्द्र शर्मा, नवरतन सिसोदिया, विक्रम राजपुरोहित, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत, पंकज गहलोत, तेजाराम राव, आनन्द सोनी, आदर्श शर्मा, राजेन्द्र व्यास, लक्की पंवार, संजय स्वामी, लोकेश छाबड़ा, नरेन्द्र सिंह व जेठू सिंह आदि शामिल रहे।
Related Posts
पहली रिपोर्ट जारी आये इतने नये संक्रमित
DV NEWS, बीकानेर। कोरोना की गति में लगाम लगने लगा है किन्तु खत्म नही हुआ…
भाटी दम्पति ने कहा, सरकार और प्रशासन ने नहीं छोड़ी कोई कसर
डाॅक्टरों का व्यवहार ऐसा था मानो मरीज उनके भाई या रिश्तेदार हों देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर।…
युवा पुरस्कार से सम्मानित पुरोहित का 121 संस्थाओं ने किया भव्य नागरिक अभिनंदन
देवेन्द्रवाणी यूज,बीकानेर। साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के युवा पुरस्कार से सम्मानित कवि आशीष पुरोहित का…
