देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध दंपती को मारपीट कर घर से बाहर निकालने के विरोध पीडि़त दंपति ने अपने परिजनों व समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और दंपति को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। दंपति का आरोप है कि बेटे- बहु ने उनके साथ मारपीट की । बाद में पुलिस को बुलाकर घर से बाहर निकलवा दिया पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। भीनासर निवासी लक्ष्मीनारायण भाटी एवं उसकी पत्नी कमला देवी का आरोप है कि बेटे-बहु के साले ने उनके साथ मारपीट की ओर से घर बाहर निकाल दिया। बाद में गंगाशहर पुलिस आई , लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाय वृद्ध दंपति को ही घर से बाहर निकलने के लिए धमकाया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस भी आरोपियों के साथ मिली हुई है। परिवादी ने अलग से घर में रहने की व्यवस्था करवाने के अलावा घर में पड़े उनके रूपये दिलवाने तथा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है।
Related Posts
सरकारी भूमि पर कब्जा,मामला दर्ज
बीकानेर। भूमाफियों ने शहर में कई जगहों पर कब्जा किया है। लेकिन अब तो हद…
पत्नी को डराने के लिए हथियार लेकर जा रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के नोखा कस्बे में पुलिस ने विशेष गश्त व जांच के दौरान…
लापरवाही की भेंट चढ़ी एम्बुलेंस
बीकानेर। नोखा क्षेत्र में आतातकालीन स्थिति में गंभीर घायलों व मरीजों को इलाज के लिए…
