देवेन्दवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुरूवार देर रात माखन भोग के पास एक युवक पर कुछ युवकों ने पहले मारपीट की और फिर फायर किया। जिसका छर्रा युवक के पैर में लगा है। जानकारी मिली है कि अपने दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने आएं सुरपुरा निवासी धीरज शर्मा पर उसकी के गांव के कुछ युवकों ने बाहर बुलाकर पहले मारपीट की और फिर उस पर फायर कर भाग छूटे। गोली धीरज के पैर में लगी जिसे तुरंत ट्रोमा सेन्टर भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी के बाद सुबह पुलिस ने धीरज के पर्चा बयान लिये है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Related Posts
एनजीओ में काम करने वाली महिला से रिश्तेदार ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया
जोधपुर शहर के एक एनजीओ में काम करने वाली महिला से रेप का मामला सामने…
जेल में बंद बीकानेर निवासी की मौत
हिसार। जिले के खाजूवाला कस्बे में रहने वाले एक अधेड़ हिसार जेल में बंद है…
नशीली गोलियों का जखीरा किया बरामद
बीकानेर। जिले में नशे का कारोबार चरम पर फल-फूल रहा है पुलिस की लाख कोशिश…
