बीकानेर। राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी ने पूर्व विधायक अशोक पिंचा को टिकट दे दिया है। पार्टी ने औपचारिक घोषणा कर दी है। एक दिन पहले ही बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने अशोक पिंचा को सिग्नल देते हुए नामांकन भरने को कह दिया था। पार्टी ने अशोक कुमार पिंचा को सिंबल जारी किया है। कल 16 नवंबर को अशोक कुमार पिंचा नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान रैली निकाली जाएगी और प्रदेश बीजेपी के सीनियर नेता मौजूद रहेंगे। सरदारशहर सीट के लिए मतदान 5 दिसंबर को होगा, जबकि 8 दिसंबर को काउंटिंग होगी।
Related Posts
मुस्लिम समाज ने किया राजपुरोहित का स्वागत
शीतला गेट में किया गया स्वागत, अन्य समाजों के लोगों ने भी दिया समर्थन। हमेशा…
राजस्थान सरकार ने अब तक नहीं किये पेट्रोल डीजल पर वैट कम, कार्यकर्ताओं को परेशानी
जयपुर। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और बढ़ती महंगाई के विरोध में आज से शुरू किए गए…
बीकानेर पश्चिम से आम आदमी पार्टी पार्टी से ये है उमीदवार, सूची जारी
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी सूची जारी करने का सिलसिला…
