जर्मनी के स्टुटगार्ट में गणगौर पूजन का भव्य आयोजन, राजस्थानी संस्कृति की झलक

Devendravani@ स्टुटगार्ट। जर्मनी के स्टुटगार्ट में गणगौर के सामूहिक पूजन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रवासी राजस्थानी समुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अभिनव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने ऐसे आयोजनों को भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया।

बीकानेर के जसवंत राजपुरोहित ने गणगौर पर्व के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए घुड़ला की कथा सुनाई। हरगोविंद सिंह राणा ने राजस्थान की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में घूमर, कालबेलिया और चरी जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही दाल-बाटी-चूरमा जैसे व्यंजनों का भी सभी ने आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में गौतम खत्री, महिमा सोनी, गौरव महेश्वरी और नेहल सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

यह आयोजन प्रवासी भारतीयों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ ही जर्मन समुदाय को राजस्थान की समृद्ध विरासत से रूबरू कराने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *