बीकानेर : दुष्कर्म और मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुम्हार समाज का प्रदर्शन, पढ़े खबर

बीकानेर, कुम्हार समाज की ओर से नयाशहर थाने में दर्ज अपहरण कर नंगा कर वीडियो बनाने, जान से मारने का प्रयास, नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने, मारपीट करने के मुकदमे में मुल्जिम राहुल को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया गया। प्रदेश संयोजक एडवोकेट अशोक प्रजापत और छगन लाल प्रजापत के नेतृत्व में प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक योगेश यादव को ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश संयोजक एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि 23 अगस्त की मध्य रात्रि पीड़ित नाबालिग युवक को मडगांव निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र बाबू खान, रामलाल पुत्र मोहनलाल नाई, श्याम दास पुत्र ईश्वर दास साध, राहुल पुत्र श्यामदास साध आदि गाड़ी में डालकर उठाकर अपहरण करके ले गए नाबालिग के साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की उसको नंगा करके वीडियो बनाया, तथा नग्न वीडियो को वायरल किया, श्याम दास और राहुल ने पीड़ित के ऊपर पेट्रोल डालकर जलाकर मारने का प्रयास किया पीड़ित के कपड़े जला दिए। घटना के 1 महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा वांछित मुल्जिम राहुल साध को गिरफ्तार नहीं किया गया है जिसके विरोध में क्षेत्र और समाज के लोगों में भयंकर रोष व्याप्त है बीपीएचओ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशनलाल सांवल और जिला अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र गेधर ने बताया कि अगर 7 दिन के अंदर राहुल को गिरफ्तार नहीं किया तो समाज एक बड़ा प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन में छगन लाल प्रजापत, किशन लाल संवाल,त्रिलोक चंद गेधर, राम गणेश प्रजापत, पप्पू राम प्रजापत, अर्जुन बोबरवाल आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *