श्रीगंगानगर, जिले के मटीली राठान थाना क्षेत्र के गांव तीन के निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। युवक दिहाड़ी मजदूरी करता था और नशे का आदी था। घटना के समय परिवार के लोग घर से बाहर गए हुए थे। युवक घर में अकेला था। उसने दुपट्‌टे का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची मटीलीराठान थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नशे का आदी था युवक
मटीलीराठान एसएचओ राकेश सांखला ने बताया कि युवक कुलवीर पुत्र ओमप्रकाश गांव तीन के का रहने वाला था। वह नशे का आदी था। शुक्रवार को सामान्य दिनों की तरह वह घर पर ही था। दिन में परिवार के लोग पास के खेतों में मेहनत मजदूरी के लिए गए हुए थे। शाम करीब चार बजे के आसपास कुलवीर घर पर अकेला था। उसने घर में रखे दुपट्‌टे से कमरे के हुक से फंदा बनाया और फांसी लगा ली।

परिवार के लोग लौटे तो मिली जानकारी
परिवार के लोग मेहनत मजदूरी कर लौटे तो उन्हें कुलवीर के फांसी लगा लेने की जानकारी मिली। उन्होंने इसकी सूचना मटीलीराठान पुलिस को दी। मटीलीराठान पुलिस के सोहनलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से उतरवाकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह करवा कर इसे परिजनों को सौंप दिया गया।