बीकानेर : ट्रेन में चढ़ते समय बीच में फंसा बुजुर्ग का पैर, हुआ घायल, पढ़े खबर

नोखा, रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात को ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जिसके बाद में उसे घायल अवस्था में बागड़ी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। जानकारी के अनुसार कोच्चिवेली से श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन में करनू निवासी भीखाराम मेघवाल अपनी पत्नी के साथ ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से नीचे गिर गए और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच में फंस गया, वहां मौजूद लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाकर निकाला और रेलवे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया, जहां से उसे बीकानेर रेफर किया गया। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *