मौसम अपडेट : चार दिन लगातार बारिश के आसार, पढ़े खबर

बीकोनर, आज से फिर मानसून मेहरबान होगा। लगातार चार दिन बारिश के आसार हैं। 26 अगस्त के बाद वापस आसमान साफ हाेेने के आसार हैं। तीन दिन पहले मानसून कमजाेर हुआ था। माैसम विभाग ने फिर भी बीकानेर में बूंदाबांदी के आसार जताए थे। हालांकि इसके बावजूद 3 दिन से बारिश नहीं हुई। अब साेमवार से वापस मानसून सक्रिय हाे रहा है। इसलिए अब लगातार चार दिन बारिश हाेने के आसार बन रहे हैं। 25 अगस्त तक बारिश या हलकी बूंदाबांदी हाेगी। उसके बाद 26 से आसमान साफ हाेगा। बारिश के लिहाज से अगस्त के बचे दिन महत्वपूर्ण हैं क्याेंकि सितंबर के प्रथम सप्ताह के बाद कभी भी मानसून विदा हाे सकते हैं। देश में सबसे पहले मानसून बीकानेर से ही लाैटना शुरू हाेता है। इसलिए बारिश के लिहाज से अगस्त के शेष दिन और सितंबर का पहला सप्ताह महत्वपूर्ण हैं। इस बीच रविवार को दिनभर धूप खिली रही। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश के बाद निकली धूप, जर्जर मकान धराशायी

चाय पट्‌टी के पास रविवार अचानक एक पुराना मकान भरभराकर गिर गया। जब मकान गिरा तो उसमें कोई नहीं था इसलिए जनहानि नहीं हुई। मकान नंदलाल सिंह का बताया जा रहा है जिसमें ऊपर कुछ किरायेदार रहते थे और नीचे परचून के सामान का गोदाम था।मकान मालिक नंदलाल सिंह यहां नहीं रहते थे। जब मकान गिरा ताे किरायेदार भी नहीं थे। सिर्फ नीचे गाेदाम मेें सामान रखा था। चश्मदीद सुरेन्द्र कोचर ने गिरते मकान का वीडियो बनाया। कोचर ने बताया कि मकान खाली होने से जनहानि होने से बच गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस मकान के गिरने के कारण पड़ोस के मकानों में भी दरारें आ गई। सूचना मिलने पर मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची। मकान का मलबा सड़क तक फैल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *