बीकानेर : ठेका कर्मियों ने रोका मुख्यमंत्री का काफिला, देखे खबर

बीकानेर। राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी एकीकृत के प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में एवं जलदाय तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश उपाध्याय एवं प्रदेश सचिव एकीकृत महासंघ बजरंग सोनी के सहयोग से संविदा/ठेका स्वतंत्रता संग्राम के तहत बीकानेर के विभिन्न सरकारी विभागों में लगे ठेका कर्मचारियों का ठेका प्रथा हटाने को लेकर सात सूत्री मांगपत्र मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत के काफिले को भारी बारिश में रोककर सौपा गया। मुख्यमंत्री ने विनम्रता से ठेका कार्मिको की बात सुनी और आश्वासन दिया कि सरकार ठेका कार्मिकों को लेकर संवेदनशील है। इस अवसर पर भारी संख्या में बीकानेर के विभिन्न विभागों के ठेका कर्मिकों की उपस्थिति रही जिसमें वेटरनरी विश्वविद्यालय के योगेश व्यास, महावीर राजपुरोहित, गजेन्द्र सिंह, अनिकेत, जसवंत सिंह, विजेन्द्र सिंह, प्रवीण स्वामी, सुशील आचार्य, राकेश चांगरा, चन्द्र प्रकाश भादाणी, मो. सलीम। चिकित्सा विभाग के नीरज हसन समेजा, टीना मारू, दिव्या मारू, फाजल खातून, शिवम उपाध्याय, सावन, निलेश, महेन्द्र, रवीन्द्र राठौड और जितेन्द्र व्यास। राजस्थान आवासन मंडन कर्मचारी से वेदप्रकाश पुरोहित, इनाम हुसैन, शिवांग आचार्य, यूआईटी से अमित आचार्य, प्रेम जोशी, योगेश आचार्य, अभियांत्रिकी महाविद्यालय से रमेश, भीम राज, विनोद और जीतु आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *