बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत हुए एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बिग्गा रामसरा फांटा के पास एक पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हेड कांस्टेबल आवड़दान मौके पर पहुंचे। आवड़दान ने बताया कि सुनील पुत्र नंदलाल मीणा निवासी बिग्गा बास श्रीडूंगरगढ़ दुर्घटना का शिकार हो गया। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की एम्बुलेंस लेकर शूरवीर मोदी व मदन सोनी भी मौके पर पहुंचे। शव को देर रात श्रीडूंगरगढ़ लाया गया और परिजनों से शिनाख्त करवा मोर्चरी में रखवाया गया। युवक मोटरसाइकिल मैकेनिक का कार्य करता था व कितासर से मोटरसाइकिल लेकर श्रीडूंगरगढ़ आ रहा था। पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
Related Posts
सिग्नल में तकनीकी खराबी यात्री हुए परेशान
बीकानेर। अरजनसर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल सिस्टम का एक पोइंट में तकनीकी खराबी आ…
नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
चूरू । वार्ड दो की 16 वर्षीय नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म व…
सोशल मीडिया पर चैटिंग कर लोगों को सेक्स वर्कर उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी का आरोपी गिरफ़्तार
श्रीगंगानगर। फर्जी सोशल मीडिया अकांउट्स के जरिए सेक्स वर्कर उपलब्ध करवाने, नौकरी का झांसा देकर…
