नागौर।जिले के खींवसर थाना क्षेत्र में NH 62 पर शुक्रवार देर रात खींवसर GSS के पास एक बेकाबू ट्रक ने 15 साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसा इतना भयंकर था कि बच्ची का शव ट्रक के टायर मे चिपक गया और लोथड़े सड़क पर बिखर गए। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेते हुए खींवसर CHC की मोर्चरी मे रखवाया। वहीं ट्रक को जब्त कर थाने मे खड़ा करवा दिया है।खींवसर SHO गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि NH 62 पर शुक्रवार रात ट्रक ने सड़क किनारे चल रही बालिका को कुचल दिया जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। बालिका की पहचान ममता पुत्री मसराराम (15) निवासी सिलवाड़ा जिला जालोर निवासी बताई जा रही है। बच्ची का परिवार खींवसर में फूल और गुलदस्तो का व्यापार करता है। ये हाइवे से 100 मीटर दूरी पर अस्थाई टेंट लगा कर डेरों मे रह रहे है।मासूम ममता के पिता मसराराम ने बताया कि हादसे से 15 मिनिट पहले ही ममता ने पुरे परिवार के साथ ही खाना खाया था। इसके बाद वो खाना खाकर टेंट से बाहर निकली थी। थोड़ी देर बाद ही टायरों की जोरदार आवाज आई। मौके पर जाकर देखा तो ममता ट्रक के टायर से कुचली हुई पडी थी। ट्रक ड्राइवर बहुत तेज स्पीड मे था और उसने बच्ची को कुचल दिया।
Related Posts
रेसा ने दी चेतावनी,मांगे नहीं मानी तो करेंगे अनशन
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद रेसा पदाधिकारियों ने शिक्षा निदेशालय के सामने धरना स्थल…
स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा अभियान के तहत दुकानों के आगे रखवाए डस्टबिन
बीकानेर। स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ्य बीकाणा अभियान के तहत सेवर्स स्क्वाॅयर संस्था द्वारा गोपेश्वर बस्ती क्षेत्र…
बीकानेर से चूरू, झुंझुनूं, सीकर होते हुए जयपुर के लिए भी नई रेल मिली, जयपुर से ये ही रेल प्रयागराज जाएगी
बीकानेर से प्रयागराज के लिए नई रेल सेवा बीकानेर से शुरू हो गई है। बीकानेर…
