बीकानेर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने सभी जिलों में देहात महिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा की मंजूरी के बाद अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जनरल सेके्रटरी नीतू वर्मा ने राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस में नव नियुक्तियों को हरी झंडी दी है।राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा की मंजूरी के बाद बीकानेर ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राजकुमारी व्यास को नियुक्ति दी है। बीकानेर देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राजकुमारी व्यास की नियुक्ति के बाद खाजूवाला सहित बीकानेर में व्यास के समर्थकों में खुशी का माहौल है।आपको बता दें राजकुमारी व्यास खाजूवाला के दिवंगत जननेता ,पूर्व उपप्रधान शिव कुमार व्यास की पुत्रवधू है। राजकुमारी व्यास ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज और बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत का आभार जताते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएगी।वहीं शशिकला राठौड़ को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
Related Posts
बैसिक पी.जी. कॉलेज में दो दिवसीय क्राफ्ट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ
D.v. news, bikaner, बैसिक पी.जी. महाविद्यालय में वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार एवं प्रयास वेलफेयर संस्थान…
सड़क दुर्घटना मे मृतका के परिजन को 1 लाख रूपये की सहायता
बीकानेर। तहसीलदार लूणकरनसर शिव प्रसाद गौड़ ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक विमला के पति…
बीकानेर : पोजेटिव के सम्पर्क में आये 55 जनों किया क्वारेंटाइन, पढ़े
बीकानेर। शहरी क्षेत्र के बाद ग्रामीण क्षेत्र में दूसरा पॉजिटिव सामने आया है। रामगंज से आया…
