अजमेर की रूपनगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 1 किलो ग्राम अफीम, 6 किलो 500 ग्राम डोडा चुरा व कार जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। रूपनगढ़ थाना अधिकारी अयूब खान ने बताया कि अजमेर एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान पनेर तिराहे पर संदिग्ध कार को रुकवा कर चेक किया गया। इस दौरान कार में अवैध मादक पदार्थ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपी हरियाणा जिला फतेहाबाद निवासी कृष्णकुमार (43) पुत्र इंद्रसिंह सहित महेंद्र (58) पुत्र बाबूराम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 1 किलो ग्राम अफीम , 6 किलो 500 ग्राम डोडा चुरा व कार को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अवैध मादक पदार्थ का परिवहन कर रहे थे। पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है कि वह भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ कहां से लेकर आए और कहां लेजा रहे थे।
Related Posts
बीकानेर : नकाबपोश ने तोडा PNB एटीएम, लूट का प्रयास
बीकानेर। बीकानेर के डूंगरगढ़ क्षेत्र में बीती रात को एटीएम तोड़ कर लूट करने का…
एक रात में टूटे पांच घरों के ताले,हुई लाखो की चोरी
महाजन । कस्बे के समीपवर्ती गांव घेसुरा में मंगलवार रात को पांच घरों में घुसकर…
चाय बनाते समय महिला जली,इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। चाय बनाते समय साड़ी में आग पकड़ लेने से महिला की जल जाने से…
