बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति द्वारा श्री शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, शीतला गेट एवं नगर निगम बीकानेर के सहयोग से शनिवार को श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में श्रमदान, सफाई अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में करीब 100 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पार्क परिसर की सफाई की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी के परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना तथा आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के दौरान सभी ने भगवान श्री लक्ष्मीनाथ जी के जयकारे लगाते हुए पूरे पार्क परिसर की सफाई की।
श्री शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश मोदी, सौरभ बजाज एवं विनय सोलंकी के नेतृत्व में 25 विद्यार्थियों ने अभियान में भाग लिया। वहीं नगर निगम के सफाई निरीक्षक रवि चंदेलिया तथा जमादार भगवान दास के नेतृत्व में निगम के 20 सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य में सहयोग किया। संयुक्त प्रयासों से पार्क परिसर से चार ट्रैक्टर-ट्रॉली कचरा हटाया गया। इसके साथ ही समिति के सदस्यों ने पीपल के पौधे लगाकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में विनोद महात्मा, सुमित कोचर, शिव प्रकाश सोनी, मूलचंद पवार, कुंदन सिंह राजपुरोहित, शिवचंद तिवाड़ी, नरोत्तम आचार्य, कंवरलाल पवार, महेंद्र सोनी, धीरज जैन, शशि मोहन दरगड़, जे.पी. आचार्य, हरिप्रकाश सोनी, राजकुमार कच्छावा, नरेंद्र शर्मा, गणेश सोनी, मेघराज सोलंकी, किशनलाल सेन, बाबूलाल सोनी, हेमंत शर्मा, प्रकाशवीर सोनी, चेतन सांखला, मगन सोनी, एन.डी. खत्री, निर्मल सोनी, कालू वैष्णव, मुरली पवार, सुमित आचार्य, तखराज टाक तथा राकेश सहित समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
