Rajasthan Devsthan Vibhag : मंदिरों में पुजारी, सेवागीर की भर्ती का रास्ता खुला

उदयपुर. देवस्थान विभाग Rajasthan Devsthan Vibhag के मंदिरों में पुजारियों से लेकर सेवागीर के पदों पर भर्ती का रास्ता खुल गया है। करीब सात साल से अटकी भर्ती के लिए राज्य सरकार ने इसके परिणाम जारी करने के लिए बजट जारी कर दिया है। सरकार से स्वीकृति आते ही हाथों हाथ देवस्थान विभाग ने परीक्षा कराने वाले विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर परिणाम जारी करने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।
राज्य सरकार ने देवस्थान विभाग की 2013 में निकाली भर्ती को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत सरकार ने पिछले दिनों ही देवस्थान विभाग को 60 लाख रुपए का बजट जारी किया, जो परीक्षा कराने वाली एजेंसी को भुगतान किया जाएगा। देवस्थान विभाग ने 31 दिसम्बर को ही परीक्षा कराने वाली एजेंसी मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर भर्ती के परिणाम जारी कराने की अग्रिम कार्रवाई करने को कहा है। संभावना है कि विवि इसी महीने में परिणाम जारी कर दें।

सात साल पहले निकली थी भर्ती
2013 की भर्ती में अभी तक परिणाम नहीं निकलने के दौरान कई बेरोजगारों का तो दूसरी जगह चयन हो गया तो कुछ नौकरी पाने की उम्र पार कर गए। इस बीच, देवस्थान विभाग के कई कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो गए।

भर्ती भी 25 वर्ष के बाद निकली थी
देवस्थान विभाग के राज्य में राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के मंदिरों में सेवा-पूजा व प्रबंधन के लिए प्रबंधक, पुजारी व सेवागीर पदों की ये भर्ती भी 25 वर्ष बाद निकाली गई थी। पिछली बार वर्ष 1989 में भर्ती हुई थी।

भर्ती व परीक्षा से अब तक का सफर
-2013 सितम्बर में निकली थी भर्ती 

-8792 कुल आवेदन आए
-2 फरवरी, 2014 को हुई थी परीक्षा 

-6804 परीक्षार्थी शामिल हुए
-60 लाख का बजट दिसम्बर, 2021 में जारी किया

31 दिसम्बर को सुविवि को देवस्थान ने पत्र भेजा 

देवस्थान में 65 पदों पर निकली थी भर्ती 

संभाग मुख्यालय पर 7 मैनेजर
मंदिरों के लिए पुजारी 47 

मंदिरों में सेवागीर 11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *