बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में एक दुकान को खाली करवाने को लेकर हुए फायरिंग की घटना के बाद दूसरे दिन बीकानेर बंद की घोषणा के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात इतने बिगड़ गये की दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। जिसे नियंत्रण करने के लिये पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। सुबह से ही कोटगेट पर जमा हुए प्रदर्शनकारी कसाईयों की बारी तक पहुंच गये और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान भीड़ में से किसी ने पत्थर फैकें तो मामला ओर बिगड़ गया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और कसाईयों की बारी में जुटी युवाओं की भीड़ ने एक दूसरे पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिये। घटना की जानकारी मिलने ही पुलिस ने भीड़ को तीतर बितर करने के लिये लाठीचार्ज भी किया। फिलहाल माहौल गर्माया हुआ है। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए है।
Related Posts
एसबीआई बैंक से आया फोन, हुए धोखाधड़ी के शिकार
बीकानेर । क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर लोन उठाने का मामला सामने आया है। इस…
नाले में मिला शव, मंचा हड़कंप
बीकानेर। जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक नाले में युवक के शव मिलने से सनसनी…
छात्रसंघ अध्यक्ष ने प्रचार्य के कमरे में छात्र को पीटा
बीकानेर। डूंगर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष पर कॉलेज के छात्र के साथ मारपीट करने का…
