बीकानेर । बीकानेर एसीबी की टीम ने आज एक बड़ी कार्यवाही करते हुए जमीन के नामांतरण एवज में 4 हजार की रिश्वत राशि लेते एक पटवारी को ट्रैप किया। एसीबी निरीक्षक दिलीप खत्री ने बताया कि परिवादी सदाराम ने अपने पुत्रवधू सीता के नाम से उड़सर ग्राम में 1 बीघा जमीन खरीद की थी जिसका इंतकाल दर्ज करवाने की एवज में पटवारी विकास मीणा ने 4 हजार की रिश्वत राशि की मांग की। इसकी सूचना परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी जिसके बाद आज टीम ने कार्रवाई करते हुए नोखा तहसील परिसर में पटवारी विकास मीणा को एक प्लास्टिक की थैली में रिश्वत लेते ट्रैप किया। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Related Posts
पंचायत समिति सदस्य को मारा थप्पड़, पुलिसकर्मी के साथ भी हाथापाई
बीकानेर।जिले के खाजूवाला पंचायत समिति भवन के पास सरकारी जमीन में कब्जे को लेकर दो…
एक ही शिक्षक दो-दो स्कूलों में कार्यरत, आधार वैरीफिकेशन में सामने आई सच्चाई, निर्देश के बावजूद नहीं हुआ सुधार
पोर्टल ने खोली निजी स्कूलों की पोल बीकानेर। प्राइवेट स्कूल पोर्टल पर विद्यार्थियों के साथ-साथ…
बीकानेर के ड्राईवर की नागौर में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
बीकानेर। राष्ट्रीय राजमार्ग 65 नागौर जोधपुर मार्ग पर देर रात खरनाल- भाकरोद गांव के पास…
