घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ की मारपीट

 

बीकानेर। घर में घुसकर एक परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर घर में रखा गेहूं चोरी कर ले जाने का मामला जसरासर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। जिसकी जांच एएसआई रामावतार कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार पडाल बास जसरासर निवासी सुरजा देवी पत्नी लिछिराम जाट ने रिपोर्ट में बताया कि 24 नवंबर जसरासर निवासी रामप्रताप पुत्र घमण्डाराम, मालाराम, जगदीश पुत्रगण रामप्रताप, नारायणी देवी पत्नी रामप्रताप, भंवरी देवी पत्नी जगदीश, लीला देवी पत्नी मालाराम ने उसके, उसके पति व बच्चों के साथ मारपीट की। आरोप यह भी है कि ये लोग रात के समय में उसके घर से 50-60 क्विंटल गेहूं चोरी कर ले गए। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *