बीकानेर। ऑपरेशन प्रहार विशेष अभियान के अन्तर्गत गजनेर पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान साठ किलो डोडा पोस्त के साथ एक को गिरफ्तार किया। एसएचओ धर्मेन्द्रसिंह ने बताया कि शुक्रवार को गश्त के दौरान सूचना मिली कि बाबा रामदेव मन्दिर के नजदीक नवोदय फांटा के पास राजमार्ग पर फलौदी से बीकानेर की ओर से आ रहे एक ट्रेलर डोडा पोस्त है। सूचना पर कोडमदेसर फांटा पर नाकाबंदी की गई। नाकाबन्दी के दौरान एक ट्रेलर को रुकवाया गया और चालक से नाम पुछने पर उसने अपना नाम खेतसिंह राजपूत पेथडों की ढाणी गिराजसर बताया। ट्रेलर में भरे सामान की तलाशी लेने पर उसमें टाइलें भरी थी टाइलें के ऊपर तिरपाल के नीचे छह प्लास्टिक के थैलों की तलाशी लेने पर 60 किलो डोडा पोस्त मिला। उसे कब्जे में लेकर चालक का गिरफ्तार कर लिया गया।
Related Posts
ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति गंभीर घायल
बीकानेर । अर्जुनसर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति गम्भीर घायल…
क्रिकेट बुक चलाने वाले गिरोह को पकड़ा
जैतसर। स्थानीय पुलिस ने कस्बे की बसंत विहार कॉलोनी में ऑनलाइन क्रिकेट बुकी गिरोह पकड़ा…
पुलिस के नाके के नीचे चोर मचा रहे है आंतक, आये दिन ताले तोड़कर चोरी की वारदात कर रहे
बीकानेर। बीकानेर शहर व आस पास के ग्रामीणों में चोरों ने जमकर आंतक मचाया है।…
