बीकानेर। रेल में बिना टिकट के सफर करने वालों पर रेलवे ने नकेल कस ली है। उत्तर पश्चिमी रेलवे के बीकानेर मंडल पर सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना के निर्देशानुसार वाणिज्य प्रबंधक सीमा बिश्नोई के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। हनुमानगढ़ को बेस रखते हुए मंडल के टिकट निरीक्षकों के 12 स्टाफ के साथ हनुमानगढ़ स्टेशन व ट्रेनों में सूरतगढ़ – हनुमानगढ़ खंड, हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर खंड पर बिना टिकट यात्रा के कुल 281 मामले पकडे, इसमें अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित कुल 1 लाख 31 हजार435 रुपए का जुर्माना वसूला। वहीं बिना मास्क के 09 मामलों से 900 रुपए सहित 290 मामलों से 1 लाख 32 हजार 335 रुपए की जुर्माना लगाया है।
Related Posts
दर्दनाक घटना : युवक ने ट्रेन के आगे आकर की अपनी इहलीला समाप्त
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना में एक…
डिलीवरी ब्वॉय से मिलीभगत कर निकाल लेता था महंगे प्रोडक्ट, भेज देता था डमी
जयपुर, साइबर पुलिस थाना पुलिस ने ठगी करने वाले एक बदमाश को पकड़ा हैं। आरोपी…
हिस्ट्रीशीटर ने कांस्टेबल को पीटा, हाथ में फ्रेक्चर
बीकानेर।श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर में शनिवार देर रात एक बदमाश ने पुलिस कांस्टेबल पर हमला करके…
