बीकानेर। जिला कलेक्ट्रेट पर आरएसी के जवानों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और आरएसी के जवानों के बीच हाथापाई हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेसी कार्यकर्ता कल यूपी में प्रिंयका गांधी के साथ हुए दुव्र्यवहार को लेकर ज्ञापन देने जा रहे थें। इसी दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आरएसी के जवानों ने रोका। जिससे माहौल गर्मा गया और आएसी औैर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई हो गयी। आरएसी के जवानों ने सुमित कोचर,मनोज चौधरी के साथ हाथापाई की। जिससे कांग्रेस जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत आग बबूला हो गए और जवानों से भिड़ गए। दरअसल मामला 5 से अधिक लोगों के ज्ञापन के लिए अंदर जाने से जुड़ा है। कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अंदर जा रहे थें। इसी दौरान आरएसी के जवानों ने उन्हें रोका और नहीं माने तो बात हाथापाई तक जा पहुंची। बता दे कि कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष यशपाल के नेतृत्व में कल यूपी में प्रिंयका गांधी के साथ हुए दुव्र्यवहार को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थें। इस सम्बंध मेंं जिला अध्यक्ष ने बताया कि केन्द्र और यूपी सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। लखीमपुर में उपजे तनाव के बाद जब प्रिंयका गांधी को नजरबंद किया गया था। अध्यक्ष गहलोत ने मांग हे कि प्रिंयका गांधी के खिलाफ की कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जावे।;
Related Posts
बीकानेर : ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पर बस चढ़ाने की कोशिश
बीकानेर। जिले के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में हल्दीराम प्याऊ पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी पर जान…
झोलाछाप डॉक्टर के कारण हुई महिला की मौत
बीकानेर। जिले के झोलाछाप डॉक्टरो की भरमार है लेकिन सीएमएचओ द्वारा समय समय पर कार्यवाही करते…
सरकारी दस्तावेजों में कांट-छांट करने वालों पर कार्यवाही की मांग
बीकानेर। इ.गा.न.प. कर्मचारी महासंघ बीकानेर का प्रतिनिधिमंडल संघ अध्यक्ष गुरदीप सिंह के नेतृत्व में संभागीय…
